एमजी कॉलेज के बाहर खड़े शख्स की पेड़ गिरने से मौत
उदयपुर 23 मई 2019, शहर के व्यस्त इलाके मीरा गर्ल्स कॉलेज के सामने स्कूटी सवार व्यक्ति पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की दबकर और सिर में चोट लगने से मौत हो गई। जबकि उस वक़्त न तो कोई आंधी तूफान था और न ही तेज़ बरसात या खराब मौसम था फिर भी पेड़ का एकाएक गिरने से एक शख्स की जान पर बन आई।

बताया जाता है की मृतक किसी कार्य से शहर आया था। मीरा गर्ल्स कॉलेज के सामने स्कूटी पर खड़ा ही था की अचानक पेड़ उस पर गिर गया। जिससे वह पेड़ के नीचे दब गया और उसके सिर पे चोट लगी। घटना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगो ने घायल व्यक्ति को तुरंत महाराणा भूपाल अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर कर दिया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
मौके पर पहुंची भूपालपुरा थाना पुलिस ने बताया की मृतक की पहचान 48 वर्षीय गुलाब सिंह राजपूत पिता भवानी सिंह राजपूत निवासी बेदला के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया की मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।