चुनाव ड्यूटी नकारने वाला कार्मिक निलम्बित

लोकसभा आमचुनाव 2014 में मतदान दल में नियुक्ति आदेशों की अवहेलना के दोषी कार्मिक, रीको के वरिष्ठ सहायक महावीर प्रसाद शर्मा को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

 | 

लोकसभा आमचुनाव 2014 में मतदान दल में नियुक्ति आदेशों की अवहेलना के दोषी कार्मिक, रीको के वरिष्ठ सहायक महावीर प्रसाद शर्मा को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि शर्मा को ड्यूटी संबंधित जानकारी मोबाइल पर दी गई तो उसने आदेशों को मानने से इंकार कर दिया तथा बिना अनुमति अवकाश पर रहकर मुख्यालय छोडा।

इस कृत्य के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कार्मिक का सोमवार को निलम्बन करते हुए इसका मुख्यालय अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) उदयपुर कार्यालय में कर दिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News