Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : पेट्रोलियम कंपनियों ने आज 6 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छु रही है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी बनी हुई है। लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल की कीमत 98 डॉलर प्रति बेरल से ऊपर बनी हुई है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक क्रूड की इन बढ़ती कीमतों का कोई असर देखने को नहीं मिला। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम वैसे ही बने हुए है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।