Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी ऊंचाईयों पर है। वैश्विक बाजार में फिर से कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी तेजी दर्ज हुई है। लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेरेंट क्रूड के दाम 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। क्रूड की इन बढती कीमतों का असर भारतीय बाजार में देखने को नहीं मिला। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।
आपकों बता दें कि मई महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने आखिरी बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी ।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।