पेट्रोल- डीजल आज महंगा हुआ या सस्ता, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

 | 
पेट्रोल- डीजल आज महंगा हुआ या सस्ता, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव 

Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : देश में पेट्रोल- डीजल की कीमत आसमान को छू रही है। जिस कारण लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पद रहा है। आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है लेकिन इसका कोई असर भारतीय बाजार पर नहीं पड़ा। देश में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली तेल कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

कच्चे तेल में लगातार गिरावट के बाद भी भारतीय बाजार में तेल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है। 


जानकारी के लिए आपकों बता दें कि पिछले एक महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। 


महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम 

 दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.02 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये  है। 

चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News