कच्चे तेल के दाम में फिर हुई बड़ी बढ़ोतरी, चेक करें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज शुक्रवार (7 अगस्त ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिस कारण लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। वही दूसरी और अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आज वैश्विक बाजार में फिर से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल के दाम 83.53 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बार बदलाव 25 मई 2026 को किया गया था।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
