पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जाने आपके शहरों के नए भाव

 | 
पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जाने आपके शहरों के नए भाव

Udaipur Times, Petrol-Diesel  Price : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छु रही है। इन बढ़ती कीमतों का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वही दूसरी और अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते एक बार फिर से कच्चे तेल के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की  कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। क्रूड की इन बढती कीमतों का   कोई असर अभी तक भारतीय बाजार में देखने को नहीं मिला। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम वैसे ही बने हुए है।

आपकों बता दें कि मई महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये  है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।

नोएडा में आज पेट्रोल    102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम    97.56 रुपये है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News