Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : पेट्रोलियम कंपनियों ने आज 3 नवंबर मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के नये भाव जारी कर दिए हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी ऊँचाई पर है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी बनी हुई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल की कीमत में आज गिरावट दर्ज हुई है। आज क्रूड ऑयल के दाम 104 डॉलर प्रति बेरल के करीब है। जो पिछले कुछ दिनों से 110 डॉलर प्रति बेरल के ऊपर बना हुआ था। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक क्रूड की इन कीमतों का कोई असर देखने को नहीं मिला। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम वैसे ही बने हुए है।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47