पेट्रोल-डीजल पर फिर बढ़ा संकट, बाइक-स्कूटी को ₹500 और कार को ₹1500 से ज्यादा का नहीं मिलेगा तेल
Udaipur Times, Petrol Diesel News : आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ में वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने की सीमा तय कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, अब शहर के पेट्रोल पंपों पर टू-व्हीलर में एक बार में अधिकतम 500 रुपए और फोर-व्हीलर में 1500 रुपए तक का ही पेट्रोल या डीजल मिलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में करीब 86 पेट्रोल पंप हैं, लेकिन अभी पोस्टर सिर्फ सेक्टर-17 स्थित पेट्रोल पंप HG पेट्रो केयर पर लगाए गए हैं। पंप के मुलाजिम ने बताया कि हमारे पास पीछे से पेट्रोल की सप्लाई कम हो रही है। ऐसे में हमारी कोशिश यह है कि सभी ग्राहकों को तेल मिल पाए। Petrol Diesel News
जानकारी के मुताबिक, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। आज से ही फैसला लागू हुआ। लोगों को कोई दिक्कत न आए। इसके चलते पेट्रोल पंप के सामने इस संबंधी लिख दिया गया। सुबह से ही उसी हिसाब से पेट्रोल और डीलज लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है। Petrol Diesel News
मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी में पेट्रोल डलवाने आए राजेश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल पर 1500 रुपए तक की कैंपिंग का फैसला बहुत सही है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति की गाड़ी में तय सीमा में पेट्रोल होगा तो वह उतनी ही गाड़ी घुमाएगा। मेरा मानना है कि इससे लोगों का ही फायदा होगा। Petrol Diesel News
पेट्रोल-डीजल के रेट ₹3 बढ़े
15 मई को पेट्रोल और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर रेट बढ़ा दिए थे। जिससे पंजाब के शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया। वहीं चंडीगढ़ में दाम ₹94.30 से बढ़कर ₹97.44 और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर से बढ़कर ₹85.56 प्रति लीटर हुए।
