बाइक में 100 और फोर व्हीलर गाड़ियों को मिलेगा सिर्फ 500 रुपए का पेट्रोल-डीजल, लोगों में मचा हड़कंप

 | 
बाइक में 100 और फोर व्हीलर गाड़ियों को मिलेगा सिर्फ 500 रुपए का पेट्रोल-डीजल, लोगों में मचा हड़कंप

Udaipur Times, Rajasthan News : राजस्थान के अलवर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बहरोड़ क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से आम लोगों का भी जीवन पर प्रभाव पड़ने लगा है। जानकारी के मुताबिक, ईंधन की सीमित सप्लाई के चलते पेट्रोल पंप संचालकों ने तेल वितरण पर सीमा तय कर दी है। इससे शहर और आसपास के इलाकों में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से पर्याप्त मात्रा में तेल की सप्लाई नहीं होने और PM की ओर से हाल ही में ईंधन के सीमित उपयोग की सलाह के बाद भी तेल बचाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में उपलब्ध स्टॉक को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सीमित मात्रा में ही पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है। Petrol Pumps Shortage

ईंधन की किल्लत

बहरोड़ शहर और आसपास के कई पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों को केवल 100 रुपए तक का पेट्रोल दिया जा रहा है। वहीं चारपहिया वाहनों को 500 रुपए तक का डीजल या पेट्रोल ही उपलब्ध कराया जा रहा है। Petrol Pumps Shortage

पूरी सप्लाई नहीं

बहरोड़ स्थित HP पेट्रोल पंप संचालक मदन यादव ने बताया कि डिपो से पर्याप्त मात्रा में तेल नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उपलब्ध स्टॉक को ज्यादा समय तक चलाने और अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सप्लाई सामान्य होगी, पहले जैसी व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। Petrol Pumps Shortage

पंपों पर बहस

उपभोक्ता सुरेश अग्रवाल, पवन यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई पेट्रोल पंपों पर एक लीटर तक पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News