Petrol Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, चेक करें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

 | 
कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, चेक करें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज बुधवार  (5 अगस्त  ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी ऊँचाइयों पर है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के लिए आपकों बता दें की आज वैश्विक बाजार में फिर से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल के दामों में हुई बड़ी गिरावट के बावजूद भी भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।

जानकारी के लिए आपकों बता दें कि  भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बार बदलाव 25 मई 2026 को किया गया था।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये  है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।

नोएडा में आज पेट्रोल    102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम    97.56 रुपये है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News