Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल में हुई बड़ी तेजी, जाने अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज सोमवार (20 जुलाई ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए है। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। वैश्विक बाजार में इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल की कीमतों में काफी तेजी आई है। इन बढते दामों के चलते भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।
आपकों बता दें कि मई महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।
