Petrol-Diesel Price : कच्चा तेल हुआ सस्ता, चेक करें अपने शहर में पेट्रोल- डीजल का नया भाव
Petrol-Diesel Price : पिछले कुछ दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान को छू रही है। जिसकी वजह से लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन इसका कोई असर भारतीय बाजार में देखने को नहीं मिला। आपको बता दें की पिछले कुछ दिनों से इंटरनेशनल क्रूड मार्केट (Crude Oil Market) में गिरावट जारी है।
भारतीय बाजार में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली तेल कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। कच्चे तेल में लगातार गिरावट के बाद भी तेल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि पिछले एक महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
शहर पेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटर डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
