Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी, जाने आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा ?

 | 
कच्चे तेल के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी, जाने आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा ?

Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज मंगलवार (30 जून ) को सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नये रेट जारी कर दिए हैं। भारतीय बाजार में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान को छू रही है। देश में तेल इन बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली। लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर नहीं पड़ा। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।


आपको बता दें की पिछले कुछ दिनों से इंटरनेशनल क्रूड मार्केट (Crude Oil Market) में लगातार गिरावट जारी है। लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण आज मंगलवार को कच्चे तेल के बाजार में थोड़ी तेजी देखने को मिली है। पर भारतीय बाजार में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। 


जानकारी के लिए आपकों बता दें कि पिछले (मई ) एक महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है।

इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था।

इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे  महंगा किया था।

तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था।

 और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।


महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.02 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये  है।

चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।


नोएडा में आज पेट्रोल    102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम    97.56 रुपये है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News