Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, जाने पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव ?
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छू रही है। इन बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज सोमवार को कच्चे तेल के दामों में फिर से उछाल देखने को मिला है। भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नये रेट जारी कर दिए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी गई है। लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर नहीं पड़ा।
आज भी भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि मई महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
शहर पेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटर डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
