Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल के दामों में हुई बड़ी तेजी, पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज शुक्रवार (17 जुलाई ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी ऊंचाईयों पर है। इन बढ़ती कीमतों के चलते सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में फिर से बड़ा उछाल देखने को मिला है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।
आपकों बता दें कि मई महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
