Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल के दामों में हुई बड़ी तेजी, जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज बुधवार (15 जुलाई ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छू रही है। इन बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वही दूसरी और अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल के दामों में फिर से बड़ी तेजी आई है। लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी गई है। लेकिन भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम वैसे ही बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि मई महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।
