Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल डीजल आज फिर हुआ महंगा, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल डीजल आज फिर महंगा हो गया है। आज रात तेल कंपनियों ने तेल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। तेल के दामों में अब लगातार बढोत्तरी देखने को मिल रही है। पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ोत्तरी की गई है जो आज सुबह से लागू हो गई है।
पेट्रोल में बढ़ोतरी: 0.87 रुपये प्रति लीटर
डीजल में बढ़ोतरी: 0.91 रुपये प्रति लीटर
एक महीने में तीसरी बार बढ़े दाम
इस महीने यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, इससे कुछ दिन पहले ही 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।
इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव
डीलरों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।
नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय वैट और माल ढुलाई शुल्क के कारण ईंधन की कीमतें भिन्न हो सकती हैं।
