Petrol Diesel Price Hike Today: पेट्रोल डीजल आज फिर हुआ महंगा, जाने आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर ?
Udaipur Times, Petrol Diesel Price Hike Today: पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है । तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। आज पेट्रोल के रेटों में 2.60 रुपए प्रति लीटर और डीजल के रेटों में 2.70 रुपए पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ोत्तरी की गई है जो आज से ही लागू हो गई है। जिससे आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि तेल कंपनियों ने पिछले एक महीने में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम में 2.60 रुपए और डीजल में 2.70 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए और डीजल के लिए 95.20 रुपए चुकाने होंगे।
मिली जानकारी केअनुसार सोमवार, 25 मई की सुबह 6 बजे से तेल की नई दरें लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर देश के चारों महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई) में देखने को मिल रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में नए दाम इस प्रकार हैं:
MS (पेट्रोल) की कीमतें
दिल्ली Rs 102.12 (+2.61)
कोलकाता Rs 113.51 (+2.87)
मुंबई Rs 111.21 (+2.72)
चेन्नई Rs 107.77 (+2.46)
हाई स्पीड डीज़ल की कीमतें
दिल्ली Rs 95.20 (+2.71)
कोलकाता Rs 99.82 (+2.80)
मुंबई Rs 97.83 (+2.81)
चेन्नई Rs 99.55 (+2.57)
