Petrol Diesel Price Hike Today: पेट्रोल डीजल फिर हुआ महंगा, आज 87 पैसे पेट्रोल और 91 पैसे डीजल हुआ महंगा, देखें आज के ताजा रेट

 | 

Petrol Diesel Price Hike Today: पेट्रोल डीजल की कीमतों में अब लगातार तेजी आ रही है। आज फिर दो दिन बाद पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। आज पेट्रोल के रेटों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेटों में 91 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ोत्तरी की गई है जो आज से ही लागू हो गई है। 

दिल्ली में पेट्रोल के रेट आज 0.87 रुपये बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, डीजल 0.91 रुपये महंगा होकर 91.58 रुपये लीटर हो गयाा है। वहीं एलपीजी की कीमतों में राहत है। इनमें कोई इजाफा नहीं हुआ है। Petrol Price Today

कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का रेट अब 109.70 रुपये और डीजल का रेट 96.07 रुपये हो गया है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल आज 19 मई से 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.11 रुपये हो गई है। Aaj Petrol ka Rate

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News