Petrol- Diesel Price : पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ? जाने आज का ताजा भाव

 | 
पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ? जाने आज का ताजा भाव 

Udaipur Times, Petrol- Diesel Price : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। जिससे आम जनता को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आज 31 मई 2026 को कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी ज्यादा हो गई हैं। हालांकि आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है।

वैश्विक बाजार (International Market) में कच्चे  तेल की कीमत में काफी गिरावट आई है। लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब ये है कि बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस हैं। 

इतनी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में तेल कंपनियों ने लगतार चार बार बढ़ोतरी की हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था।


महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत करीब  102.12 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं डीजल करीब 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत

मुंबई में देश के सबसे महंगे पेट्रोल-डीजल में से एक बिक रहा है। आज मुंबई में पेट्रोल करीब 111.21 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल लगभग 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर के बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत करीब  99.02 रुपये प्रति लीटर है। 

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर के बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत करीब 99.55 रुपये प्रति लीटर है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News