Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल आज महंगा हुआ या सस्ता ? जाने अपने शहरों के नए रेट
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज सोमवार (29 जून ) को सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने अपने पेट्रोल- डीजल के नये रेट जारी कर दिए हैं। भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान को छू रही है। देश में तेल की इन बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली। लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।
आपको बता दें की पिछले कुछ दिनों से इंटरनेशनल क्रूड मार्केट (Crude Oil Market) में लगातार गिरावट जारी है। लेकिन आज सोमवार को कच्चे तेल के बाजार में मामूली तेजी देखी गई। भारतीय बाजार में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली तेल कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि पिछले (मई ) एक महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है।
इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था।
इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था।
23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था।
25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.02 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।
