Petrol Diesel Price : आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ? देखें सभी शहरों के नए भाव
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज मंगलवार (4 अगस्त ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। आपकों बता दें की आज वैश्विक बाजार में फिर से कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी तेजी आई है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल के दाम 84.14 डॉलर प्रति बैरल है। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बार बदलाव 25 मई 2026 को किया गया था।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
ऐसे चेक करें भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। Petrol Diesel Price
HPCL उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
