Petrol-Diesel Price : आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ? फटाफट यहां चेक करें नए रेट
Petrol-Diesel Price : देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जा रही है।आज 27 मई 2026 यानी आज भी कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी ज्यादा हो गई हैं। हालांकि आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है।
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत करीब 102 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं डीजल करीब 94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। Petrol-Diesel Price
मुंबई में पेट्रोल की कीमत
मुंबई में देश के सबसे महंगे पेट्रोल-डीजल में से एक बिक रहा है। आज मुंबई में पेट्रोल करीब 111.21 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल लगभग 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
नोएडा में रेट
नोएडा में आज पेट्रोल करीब 99 से 100 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत करीब 88 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में भी तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। Petrol-Diesel Price
पटना में पेट्रोल-डीजल की कीमत
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल करीब 96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। Petrol-Diesel Price
बढ़ने का असर
रान संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है। इसी वजह से भारत में तेल कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं।
