Petrol- Diesel Price : आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ? यहां चेक करें नए रेट
Udaipur Times, Petrol- Diesel Price : देशभर में पेट्रोल और डीजल कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे आम जनता को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आज 29 मई 2026 को कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी ज्यादा हो गई हैं। हालांकि आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है।
वैश्विक बाजार (International Market) में आज कच्चे तेल में कुछ नरमी आई है। लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार, 29 मई 2026 को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब ये है कि बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस हैं। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये की बढेातरी की थी।
इतनी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते 11 दिनों में तेल कंपनियों चार बार दाम बढ़ा चुकी हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत करीब 102.12 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं डीजल करीब 95.20
रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत
मुंबई में देश के सबसे महंगे पेट्रोल-डीजल में से एक बिक रहा है। आज मुंबई में पेट्रोल करीब 111.21 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल लगभग 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमत
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर के बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत करीब 97.56 रुपये प्रति लीटर है।
पटना में पेट्रोल-डीजल की कीमत
पटना में पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। Petrol-Diesel Price
