Petrol-Diesel Price : आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ? जाने अपने शहर के ताजा भाव
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज बुधवार (1 जुलाई ) महीने का पहला दिन है। भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नये रेट जारी कर दिए हैं। इन दिनों भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान को छू रही है। देश में तेल की इन बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज वैश्विक बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। लेकिन भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।
वही दूसरी और बीते कुछ दिनों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली। लेकिन भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली तेल कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया।
आपको बता दें की पिछले कुछ दिनों से इंटरनेशनल क्रूड मार्केट (Crude Oil Market) में लगातार गिरावट जारी है। लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण आज कच्चे तेल के बाजार में थोड़ी तेजी देखने को मिली है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि पिछले (मई ) एक महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है।
इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था।
इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था।
तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था।
और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.02 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।
