Petrol- Diesel Price : पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव जारी, यहाँ चेक करें आज का रेट ?
Udaipur Times, Petrol- Diesel Price : देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है। इन बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को काफी महँगाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज यानि की सोमवार को कच्चे तेल कीमतों में तेजी देखी गई है। लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियां ने अभी तक दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस प्रकार आज पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।
इतनी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
पिछले एक महीने में तेल कंपनियों ने चार बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की हैं। इस प्रकार बढ़ते तेल के दामों के चलते आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था।
महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.02 रुपये है।
मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
