Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव जारी, यहाँ चेक करें आज का रेट ?

 | 
पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव जारी, यहाँ चेक करें आज का रेट ?

Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है। इन बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को काफी महँगाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज यानि की शनिवार को कच्चे  तेल कीमतों में तेजी देखी गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नये रेट जारी कर दिए हैं। ग्लोबल मार्केट में पिछले महीने कच्चे तेल में काफी गिरावट आई। लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर नहीं पड़ा।


आज इंटरनेशनल क्रूड मार्केट (Crude  Oil Market) में आज थोड़ी तेजी देखने को मिली है। लेकिन भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।


जानकारी के लिए आपकों बता दें कि पिछले (मई ) एक महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था।

इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे  महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये  है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।

नोएडा में आज पेट्रोल    102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम    97.56 रुपये है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News