Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, चेक करें अपने शहर का रेट
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज शनिवार (18 जुलाई ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में फिर से बड़ी तेजी देखने को मिली है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज क्रूड ऑयल की कीमतों में काफी तेजी आई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रेट क्रूड के दाम 88.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इन बढते दामों के चलते भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने आज तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।
आपकों बता दें कि मई महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।
