Petrol-Diesel Price: आज नोएडा-गुरुग्राम समेत कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
Petrol-Diesel Price Today May 14 : पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज पेट्रोल डीजल कीइन जगहों पर कितना सस्ता और कितना महंगा हुआ है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है। गुरुवार, 14 मई को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए। देश के कई शहरों में आज ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। कहीं पेट्रोल महंगा हुआ है तो कई शहरों में तेल सस्ता भी हुआ है।
संकट से बढ़ी चिंता
ब्रेंट क्रूड करीब अंतरराष्ट्रीय बाजार में 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संकट के चलते तेल सप्लाई पर असर पड़ रहा है। Petrol-Diesel Price
महंगा होने के संकेत
ज्यादा समय तक अगर वेस्ट एशिया संकट जारी रहता है तो सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार ने बढ़ी हुई लागत आम जनता पर पूरी तरह नहीं डाली है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना मुश्किल हो सकता है। Petrol-Diesel Price
कोई कमी नहीं
पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सरकार के मुताबिक रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रही है। कहीं भी फ्यूल की कमी या ड्राई आउट की स्थिति नहीं है। LPG सप्लाई सामान्य बनी हुई है। Petrol-Diesel Price
आज पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव?
दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
मुंबई में आज पेट्रोल ₹103.54 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर Petrol-Diesel Price
चेन्नई में डीजल ₹92.39 जबकि पेट्रोल की कीमत में हल्की गिरावट
बेंगलुरु में भी पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर ₹102.96 और डीजल ₹90.99 प्रति लीटर
हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.50 प्रति लीटर है और इसमें कोई बदलाव नहीं
कोलकाता में पेट्रोल 4 पैसे बढ़कर ₹105.45 और डीजल ₹92.02 प्रति लीटर पर स्थिर Petrol-Diesel Price
आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
चेन्नई में पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर ₹100.80 प्रति लीटर
गुरुग्राम में पेट्रोल 35 पैसे घटकर ₹95.30 और डीजल 33 पैसे घटकर ₹87.77 प्रति लीटर
नोएडा में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर ₹94.74 और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर ₹87.81 प्रति लीटर Petrol-Diesel Price
भुवनेश्वर में पेट्रोल 38 पैसे घटकर ₹100.97 और डीजल 37 पैसे घटकर ₹92.55 प्रति लीटर
PM Modi की बड़ी अपील...
पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें
जहां संभव हो वर्क फ्रॉम होम अपनाएं Petrol-Diesel Price
मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
कारपूलिंग बढ़ाएं
विदेशी यात्रा टालें Petrol-Diesel Price
स्वदेशी सामान खरीदें
इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाएं
गैर जरूरी सोने की खरीद न करें
उन्होंने खाने के तेल की खपत कम करने और प्राकृतिक खेती अपनाने की भी अपील की ताकि विदेशी मुद्रा पर दबाव कम हो सके। Petrol-Diesel Price
सबकी नजर
देश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य है, लेकिन ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। अगर मिडिल ईस्ट संकट और लंबा खिंचता है और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती रहती हैं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
