Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता, जाने अपने शहर के ताजा भाव

 | 
 पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता, जाने अपने शहर के ताजा भाव

Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज मंगलवार (14 जुलाई ) को भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नये रेट जारी कर दिए है। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छू रही है। इन बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज मंगलवार को कच्चे तेल के दामों में फिर से काफी तेजी देखने को मिली है। लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी गई है। लेकिन भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।

भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां मई महीने में लगातार चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे  महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी । लेकिन इसके बाद कोई बदलाव नहीं किया। 

महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये  है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।

नोएडा में आज पेट्रोल    102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम    97.56 रुपये है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News