Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता, जाने अपने शहर के ताजा भाव
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज रविवार (20 सितंबर ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छु रही है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। लेकिन इसका कोई असर भारतीय बाजार में अभी तक देखने को नहीं मिला।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल के दाम 104 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। क्रूड की इन बढती कीमतों के बीच भी भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बार बदलाव 25 मई 2026 को किया गया था।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के भाव
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47