Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता, जाने अपने शहर के ताजा भाव

 | 
पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता, जाने अपने शहर के ताजा भाव

Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छु रही है। इन बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी और अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते कच्चे तेल के दामों में तेजी बनी हुई है। लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। लेकिन भारतीय बाजार में इन बढती कीमतों का अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम वैसे ही बने हुए है।

आपकों बता दें कि मई महीने में भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये  है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।

नोएडा में आज पेट्रोल    102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम    97.56 रुपये है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News