Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता, जाने अपने शहर के ताजा भाव
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज वीरवार (22 अक्टूबर) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छु रही है। इन बढ़ती कीमतों के चलते सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। वही दूसरी और अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल के दामों में फिर से बड़ी तेजी देखने को मिली है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बेरल है। क्रूड की इन बढ़ती कीमतों का असर अभी तक भारतीय बाजार में देखने को नहीं मिला है। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम वैसे ही बने हुए है।
भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की थी ।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।