पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए हुआ महंगा, जाने कब से लागू होंगी नई दरें ?

 | 
पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए हुआ महंगा, जाने कब से लागू होंगी नई दरें ?

Udaipur Times, Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल डीजल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आज पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा हो गया है। राजस्थान में नायरा एनर्जी के बाद अब प्राइवेट तेल कंपनी JIO-BP ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

नई दरें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। राजस्थान में JIO-BP 200 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। Petrol-Diesel Price Hike

पेट्रोल एसोशिएशन से मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर में अब JIO-BP के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 112 रुपए 65 पैसे के बजाय 117 रुपए 65 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह डीजल की कीमत 97 रुपए 78 पैसे से बढ़कर 100 रुपए 78 पैसे प्रति लीटर हो गई है।

इससे पहले, 3 अक्टूबर को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। Petrol-Diesel Price Hike

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की नई कीमतें

जिला (पेट्रोल पंप)    पुरानी रेट (₹/लीटर)    नई रेट (₹/लीटर)
जयपुर (20)    112.65    117.65
जोधपुर (12)    112.50    117.50
कोटा (5)    112.22    117.22

प्रमुख शहरों में डीजल की नई कीमतें Petrol-Diesel Price Hike

जिला (पेट्रोल पंप)    पुरानी रेट (₹/लीटर)    नई रेट (₹/लीटर)
जयपुर (20)    97.78    100.78
जोधपुर (12)    97.00    100.00
कोटा (5)    97.37    100.37

JIO-BP के पेट्रोल पंपों पर कीमतें बढ़ने से अब वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News