कल पेट्रोल पंप बंद रहेंगे

सरकार द्वारा राज्य में वैट की दरों को 4% बढ़ाया गया जिससे वापस देने की मांग पर सरकार ने अभी तक कोई अमल नहीं किया है।
 | 
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की राज्य व्यापी हड़ताल

उदयपुर 22 अक्टूबर 2019। राज्य में कल पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल डीजल पर 4% वैट वृद्धि को लेकर राज्य के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। उदयपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव राजराजेश्वर जैन ने बताया कि सरकार द्वारा राज्य में वैट की दरों को 4% बढ़ाया गया जिससे वापस देने की मांग पर सरकार ने अभी तक कोई अमल नहीं किया है। प्रदेश में की जा रही राज्यव्यापी हड़ताल के तहत उदयपुर जिले के भी सारे पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

इस हेतु उन्होंने जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। जैन ने बताया कि यह लड़ाई केवल पेट्रोल पंप मालिकों की अपने व्यवसाय हितों के  लिए नही है बल्कि यह लड़ाई आम जनता के लिए है। जिसे पेट्रोल पंप मालिक लड़ रहे हैं क्योंकि राजस्थान की जनता अन्य राज्यों के मुकाबले महंगा पेट्रोल व डीजल खरीद रही है। 

जैन ने बताया कि अन्य राज्य भी अपनी वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति कम वेट से भी कर रहे हैं तो इसे राजस्थान सरकार की नाकामी ही कहा जाएगा कि वे जनता की गाढ़ी कमाई को इस तरह वेट  बढ़ाकर छिन रहे हैं  उन्होंने जनता से भी आग्रह किया कि वे भी इस लड़ाई में शामिल हो।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News