कन्या महाविद्यालय में मनाया फागोत्सव

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय की ओर से मंगलवार को होली मिलन एवं महिला दिवस के उपलक्ष में फगोत्सव मनाया गया।

 | 

कन्या महाविद्यालय में मनाया फागोत्सव

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय की ओर से मंगलवार को होली मिलन एवं महिला दिवस के उपलक्ष में फगोत्सव मनाया गया।

प्रभारी डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि डबोक सरपंच शंकर लाल पालीवाल, अध्यक्षता अधिष्ठाता अरूण पानेरी ने की।

इस अवसर पर छात्राओं ने होली के गीतो पर नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। समारोह के पश्चात छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने एक दूसरों को रंग डाल एक दूसरे को होली की बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News