सामाजिक भूमिका पर मंथन के लिए जुटेंगे देश भर के दार्शनिक

दर्शन विभाग, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की ओर से आखिल भारतीय दर्शन परिषद् के 58वें अधिवेशन का तीन दिवसीय आयोजन कल से किया जाएगा। इस अधिवेशन में देशभर से आए 500 प्रतिभागी भाग लेंगे।

 | 

दर्शन विभाग, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की ओर से आखिल भारतीय दर्शन परिषद् के 58वें अधिवेशन का तीन दिवसीय आयोजन कल से किया जाएगा। इस अधिवेशन में देशभर से आए 500 प्रतिभागी भाग लेंगे।

आयोजन सचिव डॉ. सुधा चैघरी ने बताया कि 18 से 20 अक्टुम्बर तक विश्वविद्यालय सभागार में आयेजित होने वाले इस अधिवेशन में नायमात्मा प्रवचनेन लभ्य नामक विषय पर केन्द्रित अधिवेशन में दार्शनिक भारतीय चिंतन की मौलिकता व उसकी जीवंतता, बेहतर समाज, बेहतर जीवन और दुनिया के निर्माण में रही भारतीय चितंको की भुमिका पर विचार विमर्श होगा।

वैज्ञानिको के द्वारा अनुंसधान और तकनीकी ज्ञान में ब्रह्माण्ड से लेकर मानव जीवन की नियति सम्बन्धी हमारी समझ व सेच में जो अकल्पनीय परिवर्तन कियें है, उन मुद्दो पर भी चर्चा करेंगे।

परिषद् के महासचिव प्रो. अम्बिकादत शर्मा एंव अध्यक्ष जटा शंकर द्वारा अनेकतरह के पुरस्कारों की घोषणा की जायेगी। अस्मिता एंव अन्यता, स्वामी विवेकान्द का नव्यवेदान्त विषयों पर संगोष्ठी एंव व्याखानमालाएं आयेजित की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. पी एस वर्मा और विशिष्ट अतिथि के.के पाठक होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News