[फोटो] दस दिन की धूम के बाद हुआ गणपति का विसर्जन
दस दिनों से शहर में चल रही गणपति उत्सव की धूम में आज आखिरी दिन भक्तजानो ने जोश खरोश से गणपति विसर्जन की विधि पूरी की ।आज गणपति महोत्सव के आखरी दिन अल सुबह से ही 'गणपति बाप्पा मोरिया' के नारे शहर की गलियों में गुज्यमान रहे। वहीँ परिवारों ने घरो में स्थापित भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन नजदीकी स्थित तालाबो में करना शुरू किया।
दस दिनों से शहर में चल रही गणपति उत्सव की धूम में आज आखिरी दिन भक्तजानो ने जोश खरोश से गणपति विसर्जन की विधि पूरी की ।आज गणपति महोत्सव के आखरी दिन अल सुबह से ही ‘गणपति बाप्पा मोरिया’ के नारे शहर की गलियों में गुज्यमान रहे। वहीँ परिवारों ने घरो में स्थापित भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन नजदीकी स्थित तालाबो में करना शुरू किया।
इसी क्रम में आज संध्या को हुए विसर्जन में पिछोला स्थित घणघोर घाट पर शहर के विभिन्न मंडलों द्वारा बड़ी मूर्तियों का भी विसर्जन किया। दोपहर से ही लोग का तातां गणपति की सवारियों को देखने के लिए उमड़ा, एक तरफ ढोल नगाडो के साथ नृत्य करते भक्त तो कही भक्ति में गुलाल उड़ाते दिखाई पड़े।
दस दिनो के इस भक्ति मेले को विदा करते हुए महाराष्ट्र गणेश मंडल घंटा घर ने विशेष आयोजन किये। जिसमे महाराष्ट्र से आई शिव शक्ति मंडल ने विशेष नृत्य प्रस्तुत किया।
गणपति विसर्जन को शुचारू रूप से करने की मंशा से जगदीश चौक स्थित धर्मोत्सव समिति के कार्यकर्ताओ ने अपनी भागीदारी दिखाते हुए घाट पर नावों का बंदोबस्त किया।
गतवर्ष की भाँती इस वर्ष भी विसर्जित मूर्तियों को तालाबो में नहीं छोड़ा जाएगा। जिलो की सफाई व्यवस्था के मद्देनजर इन सभी मूर्तियों को पानी से निकालकर अन्य सुरक्षित स्थान पर ले जाने का काम उदयपुर नगर निगम द्वारा करवाया जाएगा।
![[फोटो] दस दिन की धूम के बाद हुआ गणपति का विसर्जन](https://udaipurtimes.com/static/c1e/client/74416/migrated/933e4c0178ca0c9de7d7e40179fa2a1b.jpg)
![[फोटो] दस दिन की धूम के बाद हुआ गणपति का विसर्जन](https://udaipurtimes.com/static/c1e/client/74416/migrated/3f9df6d4409c665fa26aebd0f3214f54.jpg)
![[फोटो] दस दिन की धूम के बाद हुआ गणपति का विसर्जन](https://udaipurtimes.com/static/c1e/client/74416/migrated/ed2a367ea1ccc5db0f8d4f8ab143c69f.jpg)
![[फोटो] दस दिन की धूम के बाद हुआ गणपति का विसर्जन](https://udaipurtimes.com/static/c1e/client/74416/migrated/91303bac1c15e90e79dc43d916906d84.jpg)
![[फोटो] दस दिन की धूम के बाद हुआ गणपति का विसर्जन](https://udaipurtimes.com/static/c1e/client/74416/migrated/055f1e16e3756cb7ff385aca823402be.jpg)
![[फोटो] दस दिन की धूम के बाद हुआ गणपति का विसर्जन](https://udaipurtimes.com/static/c1e/client/74416/migrated/82e0f340a358355c495d3aba0a4fa7c5.jpg)
![[फोटो] दस दिन की धूम के बाद हुआ गणपति का विसर्जन](https://udaipurtimes.com/static/c1e/client/74416/migrated/2efcb5b8266c123047b534656e17e8f1.jpg)
![[फोटो] दस दिन की धूम के बाद हुआ गणपति का विसर्जन](https://udaipurtimes.com/static/c1e/client/74416/migrated/25c71fa9ed9e6699234e0dea5505702d.jpg)