ट्रक ड्राईवर्स के लिये ‘‘फोटो ओके प्लीज‘‘ प्रतियोगिता

टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता पास्को मोटर्स ने मादड़ी इन्डस्ट्रीज एरिया स्थित पास्को मोटर्स ने टाटा मोटर्स की सहायता से टाटा ट्रक ड्राईवर्स के लिये उदयपुर में ’फोटो ओके प्लीज’प्रतियोगिता शुरू की। इस अवसर पर टाटा मोटर्स लिमिटेड के राहुल सैनी, रोहित शर्मा, लोकेश नाथ चौहान, अनूप पचोरी, विशाल सूद और पास्को मोटर्स से अशोक खंडेलवाल, दिनेश कुमार सोनी, प्रवीण नेगी ने टाटा ट्रक ड्राईवर्स के साथ इस प्रतियोगिता की शुरूआत की।

 | 

उन्होंने बताया कि ‘‘फोटो ओके प्लीज‘‘ एक प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य ट्रक ड्राइवर्स के बीच गर्व और प्रोत्साहन को बढ़ावा देना है। भारत भ्रमण करते हुए ट्रक ड्राईवर्स को देश की सुरम्य प्रकृति देखने का मौका मिलता है। टाटा पास्को मोटर्स ड्राईवर्स को फोटो क्लिक करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिये यह प्रतियोगिता प्रारम्भ की है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस प्रतियोगिता में ड्राइवर्स अपनी यात्रा के दौरान खूबसूरत जगहों पर लिए गए फोटो को व्हाट्सप्प नंबर पर भेजना होगा। स्पर्धा के विजेता को व्हाट्सप्प द्वारा सूचित किया जायेगा। स्पर्धा के लिए पंजीकरण करने वाले सभी ड्राइवरों को एक निश्चित उपहार भी दिया जायेगा। अच्छे फोटो का चयन कर उन्हें पुरूस्कार और प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा,ताकि वे मित्रों और अन्य ड्राइवरों के साथ साझा कर उन्हें भी अभिप्रेरित कर सकेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News