फोटोजेनिक फेस ऑफ उदयपुर 2019

विजेता का खिताब जीता मयूर जोशी एवं ज्योति शर्मा ने जबकि उपविजेता निहारिका भांभनी रहे 
 | 
इस प्रतियोगिता में उदयपुर से 200 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें से उदयपुर के 20  मॉडल का फिनाले के लिए चयन किया गया। 

उदयपुर। आर.के.कास्टिंग संस्था द्वारा आयोजित फोटोजेनिक फेस ऑफ उदयपुर 2019 का खिताब मयूर जोशी एवं ज्योति शर्मा ने जीता,इसके अलावा निहारिका भांभनी उपविजेता रही।

आरके कास्टिंग संस्था के डायरेक्टर रोहित कोठारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उदयपुर से 200 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें से उदयपुर के 20  मॉडल का फिनाले के लिए चयन किया गया। 

इस प्रतियोगिता में युवाओं में गजब का उत्साह दिखा एवं और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

मैनेजिंग डायरेक्टर सुप्रीत चपलोत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इंस्टाग्राम पर ज्यादा लाइक के आधार पर मयूर जोशी एवं ज्योति शर्मा इस प्रतियोगिता के विजेता रहें एवं निहारिका भांभनी इस प्रतियोगिता के रनरअप रहें। 

रोहित कोठारी बताते हैं कि उनकी संस्था द्वारा पहले भी कई मॉडल आगे जा चुके हैं उनकी संस्था का उद्देश्य आर्टिस्ट को आगे बढ़ाना है। जिससे वे उदयपुर व देश का नाम रोशन करें। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News