फोटोग्राफी प्रशिक्षण कार्यशाला 2 जून से

भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर में दिनांक 02 जून 2018 से 5 दिवसीय फोटोग्राफी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होगा । संस्थान के मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर और लेकसिटी कैमरा क्लब, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिंनाक 02 से 06 जून 2018 तक फोटोग्राफी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भारतीय लोक कला मण्डल में किया जाएगा।

 | 

संस्था के निदेशक डाॅ लईक हुसैन ने बताया कि दिनांक 02 से 06 जून 2018 तक आयोजित किये जाने वाली फोटोग्राफी प्रशिक्षण कार्यशाला में शहर के युवाओं को कैमरा एवं मोबाईल से सामान्य फोटोग्राफी का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिसमें 12 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते है।

उन्होने बताया कि उक्त प्रशिक्षण शिविर में विष्णू पालीवाल, के. एस. सरदलिया और दिनेश पगारिया द्वारा प्रतिभागीयों को प्रशिक्षण दिया जाएगा । उन्होने यह भी बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने प्रतिभागीयों को कैमरा एवं मोबाईल साथ में लाना होगा तथा प्रशिक्षण कार्यशाला में सिमित प्रतिभागीयों का पंजीयन किया जाएगा जो कि पहले आओं पहले पाओं पर आधारित होगा, प्रतिभागी अपना पंजीयन कार्यालय समय में आकर दिनांक 30 मई 2018 तक करा सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News