उदयपुर बर्ड फेस्टिवल में फोटोग्राफी वर्कशॉप 23 को

अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उदयपुर बर्ड फेस्टिवल 2017-18 आगामी 22 से 25 दिसम्बर तक उदयपुर में मनाया जाएगा।  बर्ड फेस्टिवल दौरान कई तरह की रोचक गतिविधियां आयोजित होगी एवं स्कूली विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव थीम आधारित विभिन्न प्रतियोगितायें भी संपादित की जाएगी।

 | 

उप वन संरक्षण हरिणी वी. ने बताया कि 23 दिसम्बर, को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2ः30 बजे तक बड़ी रोड़,  देवाली स्थित अरण्य कुटीर में फोटोग्राफी विशेषज्ञों द्वारा वन्यजीव फोटोग्राफी से संबंधित वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा वन्यजीव फोटोग्राफी के संबंध में कौशल प्रशिक्षण एवं संबंधित ट्रिक सिखायी जाएगी।

प्रशिक्षण के लिए इच्छुक वन्यजीव प्रेमी,  वन्यजीव फोटोग्राफी संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है वे निर्धारित शुल्क दिनांक 11 दिसम्बर तक उपवन संरक्षक, वन्यजीव कार्यालय में जमा कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क विद्यार्थियों के लिए 250 रुपये एवं अन्य के लिए 500 रुपये निर्धारित है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News