झील में कचरा फैंकने वाले लोगों के फोटो भी झीलों के आस-पास एवं शहर में

प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रारम्भ अभियान 'स्वच्छता ही सेवा ' के तहत रविवार प्रातःकाल पीछोला व स्वरुपसागर लिंक पर नई पुलिया के पास झीलों की सफाई हेतु श्रमदान किया गया। जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक के नेतृत्व में जिला परिषद सीईओ कमर चौधरी, एसीईओ मुकेश कलाल, डीएसओ गीतेश श्री, अधीक्षण अभियंता सीएल सालवी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी इस अभियान में जुटे। झील हितैषी नागरिक मंच के हाजी सरदार मोहम्मद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी अपना योगदान दिया।

 | 

झील में कचरा फैंकने वाले लोगों के फोटो भी झीलों के आस-पास एवं शहर में

प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रारम्भ अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा ‘ के तहत रविवार प्रातःकाल पीछोला व स्वरुपसागर लिंक पर नई पुलिया के पास झीलों की सफाई हेतु श्रमदान किया गया। जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक के नेतृत्व में जिला परिषद सीईओ कमर चौधरी, एसीईओ मुकेश कलाल, डीएसओ गीतेश श्री, अधीक्षण अभियंता सीएल सालवी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी इस अभियान में जुटे। झील हितैषी नागरिक मंच के हाजी सरदार मोहम्मद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी अपना योगदान दिया।

प्रातःकाल लगभग 8 बजे से प्रारम्भ हुए श्रमदान कार्यक्रम लगभग दो घंटे चला। अधिकारी और मंच के कार्यकर्ता नाव में चढ़कर झील में फैले कचरे को इकट्ठा किया। पुलिया के नीचे और किनारों पर फैले कचरे को उठाकर नगर निगम के वाहनों के माध्यम से सुरक्षित डम्प किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर माइक के माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश देकर सफाई हेतु प्रेरित करते रहे। बाद में निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग भी श्रमदान स्थल पर पहुंचे और अपना योगदान दिया।

Click here to Download the UT App

गंदगी देख कलक्टर ने जताई नाराजगी

नाव में सवार होकर सफाई के दौरान झील में फैंकी गई वस्तुओं को देखकर जिला कलक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होने झील में मृत जानवरों के अवशेष, खाने-पीने के सामान के अवशेष, कांच की बोतलें, प्लास्टिक की थैलियां, फूल-मालाएं आदि फैंकने वालों को सख्ती से रोकने की बात कही। जिला कलक्टर ने मौके पर ही कई लोगों को ऐसी सामग्री झील में डालने से रोका और उनकी समझाइश की। आगे से ऐसे करने पर झीले प्राधिकरण अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी। कलक्टर ने कहा कि इन्ही झीलों का पानी शहरवासी पीते जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। झीलोें में गंदगी करने वालों को हतोत्साहित करना ही होगा।

रोकने के होंगे प्रयास

झीलों में कुछ भी सामग्री फैंकने वालों को रोकने के लिए शहर में तीन बड़ी पुलियाओं पर झालियां लगेंगी। कलक्टर ने निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग को निर्देश दिये कि जल्द झालियां लगवाई जाएं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की नजर भी रखी जाएं ताकि कचरा फैंकने वालों की पहचान कर उचित कार्यवाही की जा सके।

बनेगा झील प्रेमियों का व्हाट्सएप ग्रुप, लगेंगी फोटो

जिला कलक्टर ने कहा कि एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें झीलों में गंदगी फैंकने वालों के फोटो या विडिया कोई भी झीलप्रेमी प्रेषित कर सकेगा। गंदगी फैलाने वाले के खिलाफ कार्यवाही एवं फोटो या विडियो भेजने वाले को प्रशासन की ओर से सराहना मिलेगी। झील में कचरा फैंकने वाले लोगों के फोटो भी झीलों के आस-पास एवं शहर में चस्पा किए जाएंगे ताकि अन्य लोगों के उससे सबक मिले। जिला कलक्टर ने शहरवासियों को अभियान से जुड़कर झीलों की सफाई में अपना योगदान देने की अपील की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News