फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित
लायन्स क्लब उदयपुर हिरणमगरी एवं लायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना द्वारा आज सेक्टर 9 स्थित सिन्धी वृद्धाश्रम में फिजियोथेरेपी शिविर रखा गया।

उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर हिरणमगरी एवं लायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना द्वारा आज सेक्टर 9 स्थित सिन्धी वृद्धाश्रम में फिजियोथेरेपी शिविर रखा गया।
जिसमें नियन्ता फिजियोथेरेपी सोसायटी के डाक्टर नवनीत अग्रवाल द्बारा सभी को निशुल्क सेवाएं दी गई तथा सोनु लेब द्बारा सभी का शुगर की जांच एवं हीमोग्लोबिन का जांच किया गया।
लायन्स क्लब उदयपुर हिरणमगरी के अध्यक्ष लायन हरीश आचार्य, सचिव लायन जयंती लाल पारीख, पूर्व मल्टीपल कांउसिल चेयर मैन लायन अरविंद शर्मा, नीलांजना अध्यक्ष लायन राजश्री सोमानी, सचिव लायन मंजु ईन्टोदिया, प्ररेणा कोठारी, शांता किशनानी,,आभा लोढ़ा, मंजुला कावडिया, प्रणीता तलेसरा, रमेश शाह, शशी कंठालिया सभी उपस्थित रहे।