“पिछोला” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़ 27 जनवरी से

आयोजन संयोजक डॉ मोहन सिंह राठौड़ ने आज प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम पहले दिन 27 जनवरी को सोलो सांग, सोलो डांस (फ़िल्मी), ग्रुप सांग, ग्रुप डांस (फ़िल्मी), लाफ्टर शो, मिस जेनिथ एवं पुरस्कार वितरण वही दूसरे दिन 28 जनवरी को सोलो सॉन्ग (लोकगीत), सोलो डांस (लोकनृत्य), ग्रुप सॉन्ग (लोकगीत), ग्रुप डांस (लोकनृत्य), फैंसी ड्रेस, मिस्टर जेनिथ एवं पुरस्कार वितरण होगा।

 | 
“पिछोला” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़ 27 जनवरी से

Dr Mohan Singh Rathod

भूपाल नोबल विश्वविद्यालय, उदयपुर के बी ऐन कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “पिछोला-2017” का आयोजन 27 से 28 जनवरी 2017 तक आयोजित किया जायेगा। आयोजन संयोजक डॉ मोहन सिंह राठौड़ ने आज प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम पहले दिन 27 जनवरी को सोलो सांग, सोलो डांस (फ़िल्मी), ग्रुप सांग, ग्रुप डांस (फ़िल्मी), लाफ्टर शो, मिस जेनिथ एवं पुरस्कार वितरण वही दूसरे दिन 28 जनवरी को सोलो सॉन्ग (लोकगीत), सोलो डांस (लोकनृत्य), ग्रुप सॉन्ग (लोकगीत), ग्रुप डांस (लोकनृत्य), फैंसी ड्रेस, मिस्टर जेनिथ एवं पुरस्कार वितरण होगा।

कार्यक्रम सह संयोजिका डॉ मनीषा शेखावत ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों द्वारा विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओ को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है। पूर्व में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी जिनमे कविता पाठ, कहानी लेखन, आशुभाषण, साफा बाँधना, साड़ी बाँधना, नुक्कड़ नाटक, अल्पना और रंगोली शामिल थी। उक्त प्रतियोगिताओ के विजेता को भी इस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News