पिछोला आठ फिट के करीब, फतेहसागर में पानी छोड़ने की तैयारी
जिले में दो दिन से लगातार वर्षा के दौर के बाद सीसारमा से पिछोला झील में पानी की आवक से पिछोला का जलस्तर साढ़े सात फिट से ऊपर हो गया है। वहीँ अलसीगढ़ बांध के भी 9 इंच गेट खोल दिये गए है। इसका पानी भी नांदेश्वर चैनल से होते हुए पिछोला में समाहित हो रहा है। ऐसे में पिछोला का जलस्तर आठ फिट होते ही स्वरुप सागर फतेहसागर लिंक चैनल से पानी फतहसागर में छोड़ा जायेगा। उदयपुर शहर में पिछले सुबह 8 बजे से पिछले 24 घंटों में 3 इंच बारिश हुई।

उदयपुर 17 अगस्त 2019, जिले में दो दिन से लगातार वर्षा के दौर के बाद सीसारमा से पिछोला झील में पानी की आवक से पिछोला का जलस्तर साढ़े सात फिट से ऊपर हो गया है। वहीँ अलसीगढ़ बांध के भी 9 इंच गेट खोल दिये गए है। इसका पानी भी नांदेश्वर चैनल से होते हुए पिछोला में समाहित हो रहा है। ऐसे में पिछोला का जलस्तर आठ फिट होते ही स्वरुप सागर फतेहसागर लिंक चैनल से पानी फतहसागर में छोड़ा जायेगा। उदयपुर शहर में पिछले सुबह 8 बजे से पिछले 24 घंटों में 3 इंच बारिश हुई।
जल संसाधन विभाग के अधिकारी अब फतहसागर में पानी छोड़े जाने की तैयारी कर रहे हैं। पीछोला झील के आठ फीट से उपर होने के बाद इसका पानी फतहसागर में छोड़ा जाएगा। इधर बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो मदार से भी फतहसागर में पानी छोड़े जाने की उम्मीद बंध सकती है। 24 फीट भराव क्षमता वाले छोटा मदार का जल स्तर अभी साढ़े सोलह फीट पहुंचा है। जबकि 21 फिट भराव क्षमता वाले बड़ा मदार का जलस्तर भी 16 फिट हो चूका है। बारिश का दौर अच्छा रहा तो छोटा और बड़ा मदार भरने के बाद उसका पानी भी फतहसागर में छोड़ा जाएगा।
कहां हुई कितनी बारिश हुई
उदयपुर शहर में 75 मिलीमीटर, स्वरूप सागर 45 मिलीमीटर, मदार में 59 मिलीमीटर, उदयसागर में 75 मिलीमीटर, नाई में 46 मिलीमीटर, सेई डेम में 117 मिलीमीटर, वल्लभनगर में 82 मिलीमीटर, सलूंबर 100 मिलीमीटर, बागोलिया में 62 मिलीमीटर, डाया में 82 मिलीमीटर, जयसमंद में 137 मिलीमीटर, गोगुंदा में 80 मिलीमीटर, केजड़ में 60 मिलीमीटर, ओगणा में 104 मिलीमीटर, देवास में 75 मिलीमीटर, सोम पिक अप में 50 मिलीमीटर, सोम कागदर में 42 मिलीमीटर, झाड़ोल में 122 मिलीमीटर, ऋषभदेव में 68 मिलीमीटर, कोटड़ा में 140 मिलीमीटर, खेरवाड़ा में 32 मिलीमीटर, बावलवाड़ा में 56 मिलीमीटर, सेमारी में 60 मिलीमीटर बारिश हुई है।
