पिछोला ओवरफ्लो हुआ ! फतेहसागर 11 फ़ीट पहुंचा

शहर में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पिछले दिनों मदार तालाब छलकने के बाद अब पिछोला झील भी ऑवरफ्लो हो गयी है। आज सुबह 10.30 पर 11 फीट की भराव क्षमता वाली पिछोला झील लबालब होकर छलक गयी। उधर फतेहसागर झील में मदार के पानी से और पिछोला फतेहसागर लिंक नहर के ज़रिये पानी पहुँचने से इस झील का जलस्तर भी 11 फ़ीट तक पहुंच गया है। फतेहसागर की भराव क्षमता 13 फीट है। पिछोला के छलकने के बाद शहरवासियों को अब फतेहसाग

 | 
पिछोला ओवरफ्लो हुआ ! फतेहसागर 11 फ़ीट पहुंचा

शहर में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पिछले दिनों मदार तालाब छलकने के बाद अब पिछोला झील भी ऑवरफ्लो हो गयी है। आज सुबह 10.30 पर 11 फीट की भराव क्षमता वाली पिछोला झील लबालब होकर छलक गयी। अब यहां से बहता हुआ पानी आयड़ नदी के ज़रिये उदयसागर पहुंचेगा।

पिछोला ओवरफ्लो हुआ ! फतेहसागर 11 फ़ीट पहुंचा

उधर फतेहसागर झील में मदार के पानी से और पिछोला फतेहसागर लिंक नहर के ज़रिये पानी पहुँचने से इस झील का जलस्तर भी 11 फ़ीट तक पहुंच गया है। फतेहसागर की भराव क्षमता 13 फीट है। पिछोला के छलकने के बाद शहरवासियों को अब फतेहसागर छलकने का बेसब्री से इंतज़ार है।

      पिछोला ओवरफ्लो हुआ ! फतेहसागर 11 फ़ीट पहुंचा

उल्लेखनीय है कि शहर में कई दिनों से झमाझम वर्षा का दौर जारी है। बीते दिनों में फतहसागर एवं पिछोला में पानी की आवक लगातार बनी हुई थी। शुक्रवार शाम को दोनों का गेज 10-10 फीट हो गया था। शहर में रात तक 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कोटड़ा में अब तक 956 मिमी बरसात हो चुकी हैं। शुक्रवार को करीब 40 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई।

  पिछोला ओवरफ्लो हुआ ! फतेहसागर 11 फ़ीट पहुंचा पिछोला ओवरफ्लो हुआ ! फतेहसागर 11 फ़ीट पहुंचा पिछोला ओवरफ्लो हुआ ! फतेहसागर 11 फ़ीट पहुंचा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News