गर्मी में है घूमने का प्लान ! भारत के इन 6 शानदार हिल स्टेशन की करें सैर, पैरों के नीचे घूमेंगे बादल
Udaipur Times, India 6 beautiful Hill Station : अगर आप भी गर्मी के इस मौसम में ऐसी जगह की तलाश में जहां खूबसूरत नजारों के साथ-साथ सुकून भी मिले। कुछ दिन आप भी सुकून, ठंडी हवाओं और हरे-भरे पहाड़ों के बीच मे गुजारना चाहते हैं तो भारत के ये 6 शानदार हिल स्टेशन आपके लिए बहुत परफेक्ट रहेंगे। यहां पहुंचकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप जन्नत में आ गए हैं।
देवमाली (Deomali) ओडिशा का छुपा हुआ खजाना
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो देवमाली आपके लिए बेस्ट है। ओडिशा की सबसे ऊंची चोटी होने के बावजूद यह जगह अभी भी ज्यादा भीड़भाड़ से दूर है। यहां की हरियाली, जंगल और शांत हवा दिल को सुकून देती है।
संदकफू (Sandakphu) बादलों के बीच चलने का एहसास
पश्चिम बंगाल में स्थित संदकफू ट्रेकर्स और नेचर लवर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यहां से आपको दुनिया की कुछ सबसे ऊंची चोटियां एवरेस्ट और कंचनजंगा एक साथ देखने का मौका मिलता है। सुबह के समय जब बादल नीचे बिछे होते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आप आसमान के ऊपर चल रहे हों।
टाइगर हिल (Tiger Hill) दार्जिलिंग का सबसे खूबसूरत सूर्योदय
दार्जिलिंग का टाइगर हिल अपने सूर्योदय के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। सुबह जब सूरज की पहली किरण कंचनजंगा की बर्फीली चोटियों पर पड़ती है, तो वह नजारा दिल को छू लेने वाला होता है। लोग इसे देखने के लिए बहुत सुबह ही निकल पड़ते हैं।
नंदी हिल्स (Nandi Hills) सूरज उगते ही बदल जाता है नजारा
कर्नाटक के बेंगलुरु के पास स्थित नंदी हिल्स एक ऐसी जगह है जहां लोग खासकर सूर्योदय देखने आते हैं। सुबह की ठंडी हवा, हल्की धुंध और धीरे-धीरे निकलता सूरज यह नजारा इतना शांत और खूबसूरत होता है कि मन वहीं रुक जाने का करता है।
मीनापुलीमाला (Meesapulimala) केरल की बादलों वाली पहाड़ियां
केरल का मीनापुलीमाला अपनी धुंध से ढकी पहाड़ियों और चाय के बागानों के लिए मशहूर है। यहां चलते हुए ऐसा लगता है जैसे आप बादलों के बीच घूम रहे हों। ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह बेहद खास है।
मुल्लयनगिरी (Mullayanagiri) कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी
मुल्लयनगिरी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है और गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है। घने पहाड़, हरी-भरी वादियां और शांत वातावरण इसे एक परफेक्ट एडवेंचर और रिलैक्सिंग स्पॉट बनाते हैं। ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
