भीषण गर्मी में इन 3 जगहों पर बनाए घूमने का प्लान, ब्यूटी बना देगी हर पल को यादगार
Udaipur Times, Three Palaces June For Summer Vacation : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी अपना कहर बरसा रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग ठंडी जगहों की तलाश कर रहे है। अगर आप इन गर्मियों को यादगार बनाना चाहते है तो आ हम आपको उत्तर भारत की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां की ठंडी वादियां, हरियाली और शांत वातावरण आपको मानसिक रूप से भी तरोताजा बना देने वाली है।

उत्तराखंड
अगर आप सुहावना मौसम और ठंडी हवाओं के बीच जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आपको कई शानदार जगहें देखने को मिलेंगी। Summer Vacation
यहां पर आप नैनीताल के शानदार पर्यटन स्थलों और नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, इको केव गार्डन, मॉल रोड और टिफिन टॉप जैसे जगहों पर जा सकते हैं। वहीं, मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है जो गर्मियों के समय लाखों लोगों की फेवरेट जगह है। इसके अलावा ऋषिकेश और औली भी जा सकते हैं। Summer Vacation

हिमाचल प्रदेश
सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक हिमाचल प्रदेश है जो गर्मियों के समय हरे-भरे जंगल, पहाड़ और खूबसूरत पर्यटन स्थल लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। जून के समय परिवार या दोस्तों के साथ यहां पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।
जून के समय किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं तो मनाली की ट्रिप अच्छा विकल्प हो सकती है। शिमला में आप इस समय बर्फ से ढके पहाड़ों और खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकते हैं। Summer Vacation

जम्मू-कश्मीर
धरती पर स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू कश्मीर गर्मियों में घूमने की बेहतरीन जगहों में शामिल है। यहां की हरी-भरी घाटियां और झीलें लोगों को आकर्षित करती हैं। Summer Vacation यहां पर श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी कई प्रसिद्ध जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
श्रीनगर को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है जहां पर आप डल झील में हाउसबोट का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा सोनमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़ों और छिपे हुए ग्लेशियरों से ढके मैदान को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।
